अपने आप से बात करने का लहजा कैसा है?
ज़्यादातर लोगों के दिमाग़ में एक टिप्पणी चलती रहती है, और उसका एक लहजा होता है। हममें से कइयों ने कभी रुककर सुना ही नहीं कि वो असल में कहती क्या है।
छह सवाल। दो-तीन मिनट।
ये बस सोचने के लिए कुछ सवाल हैं — न कोई टेस्ट, न कोई निदान। आख़िर में न कोई नंबर मिलेगा, न कोई नतीजा।
जब चाहें रोक दीजिए — नीचे “Stop here” वाला बटन इसी के लिए है। अभी सब कुछ बहुत भारी लग रहा हो, तो अभी मदद चाहिए — वहाँ नि:शुल्क, 24×7 helpline नंबर हिंदी में हैं।
सवाल और आख़िर में मिलने वाली बात पूरी हिंदी में है। नीचे के बटनों और शीर्षकों के कुछ शब्द अभी English में दिखेंगे — “Question 1 of 6”, “Skip this one”, “Stop here”। मतलब वही है: कौन-सा सवाल चल रहा है, इसे छोड़ देना, और यहीं रोक देना। आख़िर में जो लेख और बटन दिखते हैं, वे भी अभी English पेजों पर ले जाते हैं। हिंदी में बात शुरू करनी हो तो यहाँ लिखिए.
These are just questions to think about — not a test, and not a diagnosis. There's no score at the end.
Question 1 of 6You can stop at any point.
काम या पढ़ाई में कोई ग़लती हो जाए — दिमाग़ में पहला वाक्य क्या आता है?
कोई सच्चे मन से तारीफ़ कर दे।
किसी चीज़ में मदद चाहिए हो, तो क्या होता है?
जो आवाज़ आपके किए पर टिप्पणी करती है — वो किसकी है?
कोई दोस्त आकर ठीक आपके जैसे हालात बताए — उससे क्या कहा जाएगा?
आख़िरी बात उस आवाज़ की कितनी बार होती है?
Before anything else, and with no fuss about it: if things are heavy enough that you'd like to talk to somebody today, these lines are free and they answer.
If you need urgent help right now, you're not alone.
If you or someone you know is in immediate danger, call 112 (national emergency).
- Tele-MANAS (Govt of India, 24×7, 20 languages)14416 or 1-800-891-4416
- AASRA (24×7 suicide prevention)+91 98204 66726
- Vandrevala Foundation (24×7, call or WhatsApp)+91 99996 66555
- iCall / TISS (Mon–Sat, 10 AM–8 PM)+91 91529 87821
- For a child in danger or facing abuse — Childline (24×7)1098
Reaching out is a brave first step. These services are free.
Something to sit with
आपके जवाबों से लगता है कि दिमाग़ में चलने वाली टिप्पणी काफ़ी हद तक इंसाफ़ वाली है। तारीफ़ ली जा सकती है, मदद माँगी जा सकती है, और ग़लती ग़लती के आकार की ही रहती है। यह उतना आम नहीं जितना लगता है, और यह जान लेना ठीक है कि यह आपके पास है।
ध्यान बस एक बात पर — थकान वाले दिनों में वो आवाज़ क्या करती है। उसका ज़ोर आमतौर पर सबूत से नहीं, थकान से आता है।
जिन दिनों वो ऊँची हो जाए, उनके लिए एक छोटी-सी चीज़ — लेख English में है:
The 'good enough' text messageFor the reply you've owed someone for eleven days. It doesn't have to be a good message. It has to be sent.1 min readकभी कुछ बदले और बात करने का मन हो, तो session के लिए आपका स्वागत है।
Something to sit with
आपके जवाबों में एक बात ध्यान देने लायक़ है: ठीक आपके हालात में खड़े किसी दोस्त से जो कहा जाएगा, और ख़ुद से जो कहा जाता है — दोनों के बीच साफ़ फ़ासला है। उनके लिए नरमी। अपने लिए नहीं।
यह फ़ासला आमतौर पर पुराना होता है। अक्सर किसी और से उधार लिया हुआ — कोई teacher, कोई बड़ा, या वो पहला इंसान जिसके सामने सँभलकर रहना सीखा — और तब से वो बिना किसी निगरानी के चलता आ रहा है। इसका मतलब यह भी है कि यह आपके बारे में कोई तथ्य नहीं है। यह बोलने की एक आदत है, और आदतों को देखा-परखा जा सकता है।
उससे बहस करना ज़रूरी नहीं। वो कब बोल रही है, इतना पहचान लेना ही ज़्यादातर काम है।
वो आवाज़ जिस एक बिल्कुल आम जगह पर निकलती है, उस पर — लेख English में है:
The 'good enough' text messageFor the reply you've owed someone for eleven days. It doesn't have to be a good message. It has to be sent.1 min readयह कहाँ से आई, इसे किसी के साथ देखना हो तो session का यह अच्छा इस्तेमाल है। जब सुविधा हो।
Something to sit with
इन्हें ध्यान से पढ़ते हुए: आपने जो बताया वो एक ऐसी आवाज़ है जो थमती नहीं, और जिसमें नरमी है ही नहीं। अपने जैसे हालात में खड़े दोस्त से क्या कहना है, यह ठीक-ठीक पता है। अपने लिए कुछ नहीं बचता।
ऐसे चलते रहना भारी है, और इसे यूँ ही आगे बढ़ा देने के बजाय इसका नाम लेना ज़रूरी है। यह आपके बारे में सबूत भी नहीं है — इतनी सख़्त आवाज़ लगभग कभी सही नहीं होती, चाहे वो कितने ही यक़ीन से बोले। बस बहुत लंबे समय से किसी ने उसे टोका नहीं।
आज उससे लड़ना ज़रूरी नहीं। उसे पहचान लेना अपने आप में काम आया।
जिन घंटों में वो सबसे ऊँची होती है, उनके लिए — यह लेख English में है:
What to do with a 3am spiralThe thoughts that arrive at 3am aren't wiser than the ones at 3pm. They're just louder.2 min readऔर इसे देखते वक़्त कमरे में कोई और चाहिए, तो session तय किया जा सकता है। यह ज़्यादा माँगना नहीं होगा।
That's fine
You skipped all of them, and that's a perfectly reasonable thing to do — sometimes the questions aren't the right ones, or it isn't the day. Nothing was recorded. You're welcome to come back, or not.
Stopped there
Stopped, and nothing was kept. If a question was more than you wanted to look at right now, that's fine — it will still be here another time.
Nothing you picked was saved, sent anywhere or counted. It stayed in this browser tab and it's already gone.
